Computer Expert कैसे बने? पूरी जानकारी | how to become a computer expert? with full information

Computer Expert कैसे बने? पूरी जानकारी | how to become a computer expert? with full information 


Computer Expert कैसे बने? पूरी जानकारी

हेल्लो दोस्तों आज हम जानेंगे की एक कम्प्यूटर एक्सपर्ट कैसे बने? कंप्यूटर में जीनियस कैसे बने? फ्रेंड्स इन सभी सवालों के जवाब अगर आप जानना चाहते तो आज का यह आर्टिकल आप अवश्य पूरा पढ़े। जिससे आपको कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बने? इसकी पूरी जानकारी आपको सरल भाषा में समझ में आ सके।

फ्रेंड्स किसी ने ठीक ही कहा है कि समय के साथ ताल मिलाना बहुत ही जरूरी है, यानी की टाइम के हिसाब से आपको चेंज होना काफी important है और अगर ऐसा नहीं किया तो टाइम आगे निकल जायेगा और आप पीछे रह जाएंगे।

फ्रेंड्स बात ऐसी है की आज के टाइम पर सब कुछ डिजिटल हो चुका है, अब ऐसे समय में स्टूडेंट का इंटरेस्ट कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी के फील्ड में काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। हर कोई कंप्यूटर शिखना चाहता है, कंप्यूटर सब्जेक्ट में पढ़ाई करके कंप्यूटर में अपना कैरियर बनाना चाहता है।

कुछ लोग कंप्यूटर में हैकर बनना चाहते हैं, तो कुछ लोग कंप्यूटर के फील्ड में एक्सपर्ट बनना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते है, की एक कंप्यूटर फील्ड में एक्सपर्ट बनने के लिए आपको क्या क्या करना होगा? और कैसे आप एक कंप्यूटर के बारे में सिख सकते हैं? तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बने? How to become a Computer Expert? तो कंप्यूटर की पूरी जानकारी कैसे ले और इसमें जीनियस कैसे बने? तो चलिए फ्रेंड्स आज इसके बारे पूरी जानकारी जानते है।

कंप्यूटर के फील्ड में एक्सपर्ट बनना या कंप्यूटर के फील्ड में जीनियस बनना कोई एक दिन का काम नहीं है। एक कंप्यूटर जीनियस बनने के लिए आपको कही महीने या कही साल भी लग सकते है और ये सब निर्भर करता है की आप को कंप्यूटर फील्ड में कितना इंटरेस्ट है और रोज आप कंप्यूटर शिखने में कितना टाइम देते हैं। वैसे तो कई सारे लोग कंप्यूटर में डिग्री पूरी किए बिना कंप्यूटर के फील्ड में जीनियस बन जाते हैं, तो ऐसे में आप भी सोचते होगे की कैसे एक कंप्यूटर एक्सपर्ट बना जाए, इसके लिए किस तरह की पढ़ाई हमे करनी चाहिए।

10th के बाद या 12th के बाद कौन से सब्जेक्ट पसंद करे? तो फ्रेंड्स चलिए हम आज इसके बारे जानते है कुछ टिप्स जिनको हम फॉलो कर सकते है एक कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने के लिए।

1. कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज ले:-

फ्रेंड्स अगर आप अभी स्कूल के स्टूडेंट्स है और आप आगे जाकर एक कंप्यूटर मास्टर बनना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल आपको कंप्यूटर के बारे कुछ नहीं आता है,  तो सबसे पहले आपको कंप्यूटर के बेसिक के बेसिक के बारे में जानना बहुत जरूरी है।

जैसे की कंप्यूटर क्या है?  कंप्यूटर कैसे चालू होता है? कंप्यूटर में रैम क्या होता है, हार्ड डिस्क क्या होता है, किस तरीके से कंप्यूटर में पासवर्ड लगाए जाते हैं इत्यादि।

शुरुआत में आप कंप्यूटर या लैपटॉप सिस्टम चलाना शिखे, तो उसके लिए आप चाहे तो किसी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में सिख सकते हैं या फिर आप एक कंप्यूटर खरीदकर आप इंटरनेट के द्वारा भी आप कंप्यूटर सिख सकते हैं।

कंप्यूटर चलाना शिखे PowerPoint, Word, Excel, Paint  ये सब सीखे और कंप्यूटर के हार्डवेयर पार्ट्स की जानकारी भी ले।

2. सभी तरह की ऑपरेटिंग सिस्टम को चलाना सीखे:-

एक कंप्यूटर एक्सपर्ट को सिर्फ एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम को चलाना नहीं आता, बल्कि उसे कई सारे ऑपरेटिंग सिस्टम की नॉलेज होती है जैसे की विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम, मैक, ओएस, काली लिनक्स इत्यादि। सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे आपको पता होना चाहिए, इन्हे चलाना आना ही चाहिए तो आप इन ऑपरेटिंग सिस्टम को अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल करके इन सभी ओएस की जानकारी ले सकते हैं।

ताकि आपसे कोई किसी भी कंप्यूटर में प्रोब्लम हो तो आप आसानी से ठीक कर सके।

3. कंप्यूटर प्रोब्लम को ठीक करने की कोशिश करे:-

एक कंप्यूटर एक्सपर्ट या मास्टर का काम यही होता है की उसे कंप्यूटर के बारे में सारी जानकारी हो और कंप्यूटर में किसी भी तरह की प्रोब्लम यानी की खराबी को वो आसानी से ठीक कर सके।

ऐसे में आपके सामने जो भी कंप्यूटर से संबंधित प्रोब्लम आता है तो उन्हें ठीक करने की कोशिश करे, अगर आपसे ठीक नहीं हो रहा है तो कोशिश करे की आप इंटरनेट की मदद ले। इंटरनेट में आपको सारे हल मिल जायेंगे, किसी भी तरीके से उस कंप्यूटर प्रोब्लम को सॉल्व करने की कोशिश करे।

इसके अलावा अगर आपके दोस्त या परिवार के किसी के यहां पे कंप्यूटर या लैपटॉप में प्रोब्लम आती है तो आप उसे ठीक करने की कोशिश करे और उन्हे उनका सोल्यूशन बताएं। इससे आपका कंप्यूटर में एक्सपीरियंस है वो तो बढ़ेगा ही और बाद में वो प्रोब्लम दुबारा आपके सामने आई तो आप आसानी से उस प्रोब्लम को ठीक कर सकते हैं और वो भी बिना किसी की मदद और इंटरनेट की मदद लिए।

4. ऑनलाइन ब्लॉग और वीडियो देखे:-

एक कंप्यूटर जीनियस या फिर कहे की एक कंप्यूटर एक्सपर्ट रोजाना नई नई चीजों के बारे मैं नॉलेज लेता है। ऑनलाइन ब्लॉग, आर्टिकल पढ़कर के और इंटरनेट पर वीडियो देखकर के कंप्यूटर और इन्टरनेट के बारे में जहां से उन्हें कई चीजों के बारे में पता चलता है, जोकि उन्हे पता नहीं होता।

अगर आपको भी बनना है एक कंप्यूटर मास्टर तो आपको भी रोजाना कंप्यूटर और इन्टरनेट से जुड़े हुवे ब्लॉग को पढ़ना चाहिए और वीडियो भी देखने चाहिए। ताकि आपका नॉलेज रोजाना बढ़ता जायेगा और आनेवाले समय में आपको कंप्यूटर के बारे में काफी अच्छी नॉलेज मिल जायेगी।

5. कंप्यूटर की एडवांस स्किल की जानकारी ले:-

जैसे ही आपको लगता है की कंप्यूटर के बेसिक के बारे में काफी कुछ समझ में आ गया है और अब आपको कंप्यूटर एक खिलोने के तरह लगने लगा है। तो इसके बाद आप कंप्यूटर में एडवांस स्किल की जानकारी ले सकते हैं।

जैसे की कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कैसे बनते है, नेटवर्किंग इत्यादि के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अगर आप अभी स्कूल में पढ़ते हैं तो मेरी एडवाइस यही होगी आपके लिए की आप 10th pass करने के बाद 11th में कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट चुने और इसके बाद जैसे ही 12th pass करते उसके बाद आपको कॉलेज में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर सब्जेक्ट को चुनना होगा।

ताकि आप इन्ही सभी सब्जेक्ट के बारे में पढ़ सके, तो इस डिग्री में आपको इन सब चीजों के बारे मैं पढ़ाया जाता है। अगर आपको कंप्यूटर में एक्सपर्ट बनना है, तो यह डिग्री आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होनेवाली है।

6. सीखना कभी बंद न करे:-

शायद, आप नहीं जानते होंगे की कंप्यूटर एक्सपर्ट या कंप्यूटर जीनियस कभी भी सीखना बंद नहीं करते है, अगर आप ऐसा सोचते है की कॉलेज में डिग्री या मास्टर कर लेने के बाद आप कंप्यूटर एक्सपर्ट बन गए है तो ऐसा कभी मत सोचिए।

हमेशा कंप्यूटर के बारे में जो कुछ भी छोटा मोटा ज्ञान मिले, छोटे से छोटी जानकारी तब भी आप उसे शिखते रहिए। क्योंकि कौनसी चीज कब काम में आ जाए कुछ नहीं कहा जा सकता।

फ्रेंड्स आप इस तरीके से सभी टिप्स को फॉलो करके कंप्यूटर में एक्सपर्ट बन सकते हैं और कंप्यूटर में अपना कैरियर भी बना सकते है।

ध्यान रखे, एक कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने में आपको बहुत समय लगेगा, ये कोई एक दिन का काम नहीं है। इसलिए हमेशा, हरपल, हर सेकंड सीखते रहे। फ्रेंड्स आशा करता हूं की हमारा यह आर्टिकल आपको बहुत यूजफुल और helpful रहेगा। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो कॉमेंट कीजिए, शेयर कीजिए अपने फ्रेंड्स के साथ।

धन्यवाद...

Tags:- computer expert kaise bane, computer genius kaise bane, computer master kaise bane, how to become a computer genius, how to become a computer expert, How to become a computer master? With full information, कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बने? पूरी जानकारी

Comments